Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2020
जीव जगत का वर्गीकरण आशीष सर  का नोट्स ⇒      ⇩ जीव जगत का वर्गीकरण ( Classification of The living world ) या जीवों का वर्गीकरण जानने से पहले जीव विज्ञान ( Biology ) व जीव क्या है? इसे जानना जरूरी है।  समस्त संसार में जितने भी प्राणी, वस्तु और पदार्थ जिनमें जीवन पाया जाता है, उसे जीव कहते हैं। जीवों का अध्ययन ही जीव विज्ञान ( Biology ) कहलाता है। Biology ग्रीक भाषा के Bios अर्थात जीव , Logos अर्थात अध्ययन से बना है। Biology शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1802 ई. में लैमार्क व ट्रेविरेनस ने किया परन्तु अरस्तु ने जन्तु और पौधों के जीवन के विषय में विचार व्यक्त किया था इसलिए  अरस्तु को जीव विज्ञान का जनक ( Father of Biology ) कहा जाता है। जीव जगत का वर्गीकरण :  जीवों का वर्गीकरण करना इसलिए आवश्यक है ताकि उस जीव के बारे मे आसानी से अध्ययन किया जा सकता है।  अरस्तु ने समस्त जीव जगत को लाल रक्त कणिकाओं ( RBC ) के आधार पर दो भागों/जगत में विभाजित किया था, जन्तु जगत और वनस्पति जगत ।  आधुनिक वर्गीकरण की नींव कैरोलस लिनियस ने रखी  इ...